Top 10 amazing facts in hindi | दुनिया के 10 अजीबोगरीब तथ्य जो शायद ही आप जानते होंगे। भाग-1

हम, हमारी धरती, हमारा अनंत ब्राह्मण सब में बहुत से रहस्य है जिन्हें जानना समझना और उन पर परीक्षण करना ही हम इंसानों का काम है आज हम आपको हमारी Top 10 amazing facts in hindi की इस लिस्ट में ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब हैरत कर देने वाली जानकारी आपको देखंगे जैसे कि-

कौन है वो आदमी जिसने अपनी जीभ का बीमा 93 करोड़ 91 लाख रूपए में करवाया..?,
दुनिया में सबसे ज़्यादा ठण्ड जहाँ पड़ी थी वहाँ का तापमान मिनस -97 डिग्री था?,
क्या आप जानते हैं, अंतरिक्ष में खोजा गया एक हीरा है जो साइज में किसी प्लेनेट से भी बड़ा है?
आज आप ऐसे ही 10 अजीबोगरीब फैक्ट्स के बारे में जानेंगे जो शायद ही आपको पता होंगे।



01. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार।

The largest family in the world, biggest family in india, Ziona Chana, top 10 amazing facts, amezing facts, universalhindifacts
The largest family in the world

दोस्तों आमतौर पर हमारे यहाँ 5 से 10 लोगो का 1 छोटा सा परिवार होता है, पर जनसँख्या में वृद्धि होने के कारण हम इसे और भी कम करने में लगे है लकिन वहीँ आज हमारे देश भारत में 1 परिवार ऐसा भी है जो इतना बड़ा है कि उसने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है जानकार हैरानी होगी मगर ये फैक्ट है।
हमारे देश भारत के राज्य मिज़ोरम में एक आदमी 'Ziona Chana' के नाम दुनिया का सबसे बड़ा परिवार बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसमें 39 पत्नियों से 94 बच्चे और उनके बच्चों को मिला कर कुल 180 सदस्य हैं, जो 100 कमरों की 1 बड़ी हवेली में बड़े ही खुशहाल तरीके से रहते हैं।



02. दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग मैराथन दौड़ के विजेता जो एक भारतीय हैं।

old age marathon runner fauja singh, top 10 amazing facts, amezing facts, universalhindifacts
old age marathon runner fauja singh

दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग मैराथन दौड़ के विजेता (Old Age Marathon Runner) फौजा सिंह एक भारतीय हैं, जिनका जन्म 1 अप्रैल, 1908 को पंजाब, भारत में हुआ था जो अभी फिलहाल लंदन में रहते हैं। इनके बारे सबसे ख़ास बात ये है कि ये दुनिया के सबसे पहले इंसान हैं जिन्होंने 89 साल की उम्र में लन्दन 'UK' में मैराथन जीता था.
जो काम आज के 25 - 30 साल के युवा नहीं कर सकते वो इन्होंने 89 साल की उम्र में कर दिखाया। इनके बारे में ऐसी बातें कहीं जाती है कि लन्दन में इनकी पत्नी का देहांत होने के बाद इन्होंने सिर्फ अपना अकेलापन दूर करने के लिए जॉगिंग शुरू करी थी मगर धीरे-धीरे ये अपने आप को दौड़ में बेहतर बनता देख लन्दन में होने वाले मैराथन के बारे में सोचने लगे और 8 साल तक खूब तैयारी करने के बाद 89 वर्ष कि उम्र में इन्होंने जीत हांसिल करी और भारत के इतिहास में अमर हो गए।



03. दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारतीय है।

city montessori school, city montessori school, largest school in the world, top 10 amazing facts, amezing facts, universalhindifacts
city montessori school

भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूरी दुनिया में एक चीज़ के लिए सबसे ज़्यादा चर्चित है, यहाँ एक 'सिटी मॉन्टेसरी स्कूल' है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल होने की वजह से "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" मिला है। 2019 की रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूल में टोटल  55,547 बच्चे पढ़ते है जो की दुनिया के किसी भी स्कूल से सबसे ज़्यादा है।
इस स्कूल की स्थापना 1959 में "डॉ भारती गांधी" और उनके पति "डॉ जगदीश गांधी" द्वारा की गई थी।
2002 में CMS को शांति शिक्षा के लिए "यूनेस्को पुरस्कार" से सम्मानित किया गया और साथ ही स्कूल को आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से 'होप ऑफ ह्यूमैनिटी' पुरस्कार भी मिला है जो की हमारे देश भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है।




04. अपनी जीभ का सबसे महंगा बीमा करवाने वाले पहले व्यक्ति।

Gennaro Pelliccia, top 10 amazing facts, amezing facts, universalhindifacts
Gennaro Pelliccia
जीवन बीमा के बारे में आप सभी ने सुना होगा जो किसी भी तरह कि दुर्घटना के बाद हमें या हमारे परिवार कि आर्थिक रूप से मदद करते हैं। लेकिन इसी जीवन बीमा के तहत कई लोग तो ऐसे होते हैं जो अपना नहीं बल्कि अपने शरीर के सिर्फ एक हिस्से का ही बीमा करवाते हैं और उन्हीं में से एक हैं इंग्लैंड के गेनारो पेलिसिया 'Gennaro Pelliccia' । ये एक पेशेवर कॉफी टोस्टर है जो इंग्लैंड की "कोस्टा कॉफी" कंपनी के लिए काम करते है।
जीभ उनकी नौकरी के लिए इतनी महत्वपूर्ण है कि उन्होंने उसके लिए 10 मिलियन पाउंड (11.3 मिलियन डॉलर- Rs. 93,91,71,369.80) का बीमा करवा लिया। इस बात पर उनका कहना है कि मेरी जीभ और विभिन्न सुगंधों को महसूस करने की मेरी क्षमता मेरे काम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
अगर आपके पास भी ऐसी कोई महत्वपूर्ण चीज़ होती तो क्या आप भी इन्ही की तरह उसका बीमा करवाते ? कमेंट करके ज़रूर बतायें।



05. दुनिया का सबसे दूरस्थ द्वीप नार्वे देश का हिस्सा है।

bouvet island, bouvet island norway,top 10 amazing facts, amezing facts, universalhindifacts
bouvet island


दुनिया में ज़्यादातर देशों के पास उनके नज़दीक बहुत से द्वीप हैं जैसे की हमारे देश भारत के पास मालदीव हैं।
लेकिन यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि दुनिया में एक ऐसा भी द्वीप है जो अपने देश से इतना दूर है की वहाँ पहुंचने के लिए समादर में 2,000 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है जो धरती के एक 1 तरफ से दूसरी तरफ जाने जितना है। इस द्वीप का नाम है बाउवेट द्वीप 'Bouvet Island' जो 1929 से "नॉर्वे" देश का हिस्सा है। ये द्वीप उत्तर में स्थित अपने देश नॉर्वे से 2000 किलोमीटर दूर दक्षिण अटलांटिक महासागर में है जो हमारी धरती का सबसे दूरस्थ द्वीप है।
यह अंटार्कटिका के तट से लगभग 1,700 किमी उत्तर में और दक्षिण अफ्रीकी तट से 2,600 किमी दूर स्थित है।इसमें एक और हैरान करने वाली बात तो ये है कि असल में इस द्वीप पर कोई रहता ही नहीं है मगर फिर भी नॉर्वे देश इस द्वीप का रखरखाव करता है ताकि ये अस्तित्व में बना रहे।




06. दुनिया का सबसे छोटा सबसे घनी आबादी वाला द्वीप।

Santa Cruz del Islote, top 10 amazing facts, amezing facts, universalhindifacts
santa cruz del Islote

दुनिया में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े लाखों द्वीप है जिनपर मानव रहता है, और उन्ही में से एक दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला द्वीप है जो आकार में सिर्फ दो फुटबॉल के मैदानों के बराबर है। (अकार में लगभग दो एकड़) इस द्वीप का नाम है सांता क्रूज़ डेल इस्लोते 'Santa Cruz del Islote' जो कोलंबिया देश का हिस्सा है।
द्वीप में चार मुख्य सड़कें हैं, एक छोटा सा पुलिस स्टेशन हैं और करीब 155 घरों में पांच सौ लोग द्वीप पर रहते हैं। इतने छोटे से अकार के द्वीप में इतनी बड़ी संख्या में लोगो का रहना ही बहुत आश्चर्यजनक बात है और इसी वजह से कोलंबिया के इस द्वीप को सबसे घनी आबादी वाला द्वीप कहा जाता है।



07. दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय रेस्टोरेंट यूरोप में है।

biggest indian restaurant in uk, the aakash restaurant, top 10 amazing facts, amazing facts, universalhindifacts
biggest indian restaurant in uk
हमारे यहाँ खाने के लिए रेस्टुरेंस की भरमार है और अगर देखा जाए तो पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा भुक्कड़ लोगो का घर यानी रेस्टुरेंट (हिंदी में ढाबा) वो हमारे यहाँ भारत में  ही होना चाहिए लेकिन हैरत की बात तो ये है कि दिल्ली और मुम्बई से ज़्यादा रेस्टुरेंट्स UK में है और वहीँ लंदन में दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय रेस्तरां 'द आकाश' भी है जिसमें एक सिटिंग में 750 लोग बैठ सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वहाँ कश्मीर से कन्याकुमारी, असम से गुजरात तक बनने वाले हर स्वादिष्ठ खाने का स्वाद ज़रूर मिलेगा। अगर आप भी लंदन जाते हो तो इस रेस्टुरेंट में ज़रूर जाना।


08. दुनिया में सबसे ज़्यादा सर्दी यहाँ पड़ी थी।

antarctica , top 10 amazing facts, amazing facts, universalhindifacts
antarctica
हमारे प्यारे भारत में हम हर तरह के मौसम का मज़ा ले सकते है और हम हर मौसम को झेलने की क्षमता भी रखते है। हमारी राजधानी दिल्ली में जनवरी 1967 में दर्ज किया गया सबसे कम -2.2 डिग्री तापमान था लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया में सबसे कम तापमान जो 2004 और 2016 के बीच अंटार्कटिका में शोध के दौरान -97 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
वैज्ञानिक बताते हैं कि उस तापमान पर हवा आपके शऱीर में आपके ब्लड को जमा सकती हैं जिससे किसी भी जीव कि मौत हो सकती है.....हैरान रह गए न !!!

चलिए आगे बढ़ते हैं और Top 10 amazing facts in hindi की इस लिस्ट में अंतरिक्ष से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में भी जानते हैं।



09. हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह।

hottest planet in solar system, venus, top 10 amazing facts, amazing facts, universalhindifacts
hottest planet in solar system
हमारे सौरमंडल में बुध ग्रह सूर्य के सबसे नज़दीक है जिसका तापमान 427 डिग्री C है। जिससे हम साफ़ तौर पर ये अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे ज़्यादा गर्म ग्रह होगा लेकिन हमारी ये सोच गलत है, क्यूँकि सौरमंडल में एक ग्रह ऐसा भी है जो सूर्य और बुध ग्रह से भी दूर है पर फिर भी बुध ग्रह से कहीं ज़्यादा गर्म है और इस ग्रह का नाम है शुक्र 'VENUS' जहाँ का तापमान 462 डिग्री सेल्सियस।
अब जानते है कि इसके इतना गर्म होने का करण क्या है । वीनस के वातावरण में बहुत सारे गैसे हैं जो एक "ग्रीनहाउस इफ़ेक्ट" बनाते हैं जो 462 डिग्री सेल्सियस के निरंतर तापमान का कारण बनता है।



10. अंतरिक्ष में खोजा गया सबसे बड़ा हीरा।

BPM 37093, biggest diamond in the universe, top 10 amazing facts, amazing facts, universalhindifacts
BPM 37093

दोस्तों हीरे 'Diamonds' के बारे में तो आप सभी जानते है और दुनिया का सबसे बड़ा हीरा साउथ अफ्रीका के पास है, लेकिन 2004 में वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में अब तक के सबसे बड़े हीरे की खोज की जिसका नाम रखा गया है BPM 37093.

वास्तव में, यह एक टूटे हुए तारे का मालवा है जो अंतरिक्ष में तैर रहा है ये हमारी पृथ्वी से लगभग 50 प्रकाश वर्ष दूर है। (1 प्रकाश वर्ष का मतलब हुआ कि लाइट स्पीड से 1 साल में जितनी दूरी तय करता है उसे हम 1 प्रकाश वर्ष कहते हैं) वैज्ञानिकों के अनुसार इस हीरे का वजह 10 बिलियन ट्रिलियन ट्रिलियन कैरेट है और इसमें कितने ज़ीरो होंगे ये तो हमें नहीं पता आप खुद ही हिसाब लगाओ।
________

Top 10 amazing facts in hindi की इस लिस्ट में हमने आपको देश, दुनिया और अंतरिक्ष के बारे में आपको वे दस अनोखी और अद्भुत जानकारियाँ दी गई है जो शायद ही आपको कही और से प्राप्त हुई होंगी। हम आपसे उम्मीद करते हैं की आपको ये जानकारियां ज़रूर पसंद आई होगी और अगर आपके मन में इसको लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं आपको उसका जवाब जल्द ही मिल जायेगा। उसके अलावा हमने इस पोस्ट का भाग-2 भी बनाया हैं जिसे आप 'यहाँ क्लिक' करके देख सकते हैं, पसंद आने पर अपने सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करें और हमें फॉलो करें।

Post a Comment

0 Comments