Top 10 interesting facts about dubai in hindi | दुबई के बारे में 10 सबसे आश्चर्यजनक तथ्य।


Top 10 interesting facts about dubai, dubai rules, dubai laws, burj khalifa, dubai crime rate, dubai gold atm, dubai police cars,
top 10 interesting facts about dubai

गल्फ में काम करने के इरादे से जाने वाले लोगों की पहली पसंद दुबई होती है क्योंकि UAE के सात अमीरातों में से एक दुबई सबसे तेजी से उभरता हुआ शहर है यहां काम की कोई कमी नही आपके पास कोई भी कौशल है तो दुबई आपका इंतजार कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुबई में काम करने वाले मज़दूरों में से ९० प्रतिशत मज़दूर भारत पकिस्तान और बांग्लादेश से गए हैं जो कई साल तक वहां मज़दूरी करके कुछ पैसे कमा पाते हैं। वैसे दुबई दिखने में जितना खूबसूरत है उसके नियम कानून उतने ही सख्त भी हैं और दुनिया की कई हैरतअंगेज़ चीज़ें आपको दुबई में ही मिलेगी और और दुबई से जुडी दस अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली जानकारियां 'Interesting facts about dubai' आज हम आपको देंगे।


1. दुबई के सख्त कानून।

दुबई में शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के अलावा आपको सजा भी हो सकती है हालांकि बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।
लेकिन शादी से पहले खुलेआम हाथ पकड़ कर चलने और किस करते हुए पकड़े जाने पर भी जेल हो सकती है और इतना ही नहीं दुबई में आप किसी को गलत इशारे करते पकड़े गए तो फिर आपकी खैर नहीं। दुबई में अपने घर में ही एल्कोहल रखने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है। इस लाइसेंस के बिना अपने घर में शराब पीने की इजाजत नहीं होती है। टैटू कल्चर वहां बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाता सजा भी हो सकती है।

2. दुनिया का सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर।

Top 10 interesting facts about dubai, dubai rules, dubai laws, burj khalifa, dubai crime rate, dubai gold atm, dubai police cars,
interesting facts about dubai

दुबई ने अपना मेट्रो स्टेशन नेटवर्क सिर्फ दो सालों में बना लिया था। आपको जानकर हैरत होगी लेकिन बता दें कि पूरी दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन सिर्फ दुबई में हैं जो कि वहां पर बनने वाली इमारतों के निर्माण कार्य में लगाए गए हैं। वहां इमारतों के अंदर ही नहीं बल्कि बस स्टेंड पर भी ए सी लगा होता है।

3. दुबई में अपराध की संख्या जीरो 0% प्रतिशत है।

दुनियाभर के ज्यादातर शहरों में अपराध की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुबई में अपराध की संख्या जीरो 0% प्रतिशत है। इसकी वजह वहां के कड़े कानून हैं। अपराध न होने की वजह से ही दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।

4. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में है।

आज दुनिया भर में प्रचलित सबसे ऊंची इमारत भी दुबई में ही बनाई गई है जिसका नाम है बुर्ज खलीफा। सबसे ऊंची इमारत में रहने वाले लोग सूरज को ज्यादा देर तक देख पाते हैं इस वजह से उन्हें चांद काफी देर में नजर आता है। और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को आप 90 किलोमीटर की दूरी पर भी देख सकते हैं  'Interesting facts about dubai' जिसमें 164 फ्लोर है। बुर्ज खलीफा के अंदर 24 कैरेट गोल्ड का इंटीरियर है।

5. दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर दुबई में है।

दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है। यहां 1200 से भी ज्यादा स्टोर हैं जहाँ हर तरह के सामान की खरीदारी होती है। यहाँ पर हर देश के नागरिकों के लिए हर वो चीज़ उपलब्ध है जिसकी उन्हें रोज़ ज़रुरत होती हैं।


6. एटीएम से निकलते है सोने के बिस्किट।

dubai gold atm, gold atm in dubai
dubai gold atm

दुबई दुनिया का एकमात्र देश है जहाँ एटीएम मशीन से भी सोने के बिस्किट और सोने के सिक्के निकलते हैं। इस मशीन पर भी सोने की मोटी लेयर चढ़ी होती है और यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड बिस्किट के कई ऑप्शन मिलते हैं। दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन भी दुबई में है जिसकी लंबाई 4.2 किलोमीटर है। इसका वजन 22 किलो है।

7. दुबई में टेक्स 0% है।

दुनिया भर में हर देश की सरकार अपने नागरिकों से टेक्स लेती है जिसे वे देश के विकास में खर्च कर सके मगर दुबई में ऐसा नहीं है दुबई में टेक्स 0% हैं क्यूंकि दुबई के पास टेक्स लेने के अलावा और भी बहुत सारे कमाई के साधन है।

8. दुबई में नहीं है एड्रेस सिस्टम।

दुनियाभर के तमाम शहरों में एड्रेस सिस्टम है। जिसके जरिए लोग बड़ी आसानी से किसी भी जगह पर पहुंच जाते हैं लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आपको किसी एड्रेस पर जाना है तो वहां के आस-पास के मकान या फिर किसी अन्य जगहों की जानकारी होनी ज़रूरी है जिससे आप सही पते पर पहुँच पाएं।

9. दुबई में कुत्ता बिल्ली नहीं बल्कि शेर पाले जाते हैं।

interesting facts about dubai
interesting facts about dubai

दुबई के लोग अपनी ज़िन्दगी हमेशा ऐशोंआराम में जीते हैं और अपने हर शौक को पूरा करते हैं। पालतू जानवरों के तौर पर यहां के लोग कुत्ते-बिल्ली नहीं शेर और चीता पालना पसंद करते हैं

10. दुबई पुलिस के पास है सबसे महँगी गाड़ियां।

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहाँ पुलिस वालों को बेहतर सुविधाएँ दी जाती है मगर दुबई दुनिया का एकमात्र शहर है जहाँ पुलिस वालों को करोड़ों रूपए की गाड़ियां दी जाती है।  दुबई की पुलिस के पास लैमबॉरगिनि, फेरारी और बेंन्‍टले जैसी कारें होती हैं।

ये थी दुबई के बारे में 10 सबसे रोचक जानकारियां 'Interesting facts about dubai' दुबई अपनी इन्हीं खासियतों की वजह से भी दुनिया में सबसे अलग शहर हैं और यही कारण हैं कि हर कोई वहां जाना चाहता हैं। इसी वजह से दुबई की आबादी में ज़्यादातर लोग विदेशी हैं और उस खूबसूरत शहर में अपनी ज़िन्दगी बहुत ही ऐसों आराम से जी रहे हैं।


क्या आपको ये जानकारी पसंद आई? अगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें, ऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथ, हमें फॉलो करें @instagram, @facebook, @twitter, @pinterest और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो ⤇ क्लिक करें⤆ और हमारे यूट्यूब चैनल 'Universal हिन्दी Facts' पर जाएँ

Post a Comment

0 Comments