World's top 5 super human | दुनिया के 5 सुपर ह्यूमन।

World's top 5 super human

super human, ice man wim hof
super human
super human in world: दुनिया के प्रत्येक इंसान में कोई न कोई अदभुत शक्ति छुपी होती है। ये अदभुत शक्तियां कोई जादुई शक्ति नहीं होती बल्कि अपने अंदर छुपी हुई कला को निखारने के लिए किये गए निरंतर अभ्यास से हासिल होती हैं।
जो लोग अपने अंदर छुपी उस अदभुत शक्ति को पहचान कर उसे निखार लेते हैं वे दुनिया के लिए बहुत ही खास बन जाते हैं, ऐसे बहुत ही लोगो के किस्से आपने भी ज़रूर सुने होंगे जो हर काम में जैसी भी आम इंसान सेकहीं ज़्यादा आगे होते हैं और अपनी उन्ही कहानियों से आज दुनिया भर में मशहूर भी हैं। आज हम लेकर आये है दुनिया के ऐसे ही पांच अदभुत शक्तियों वाले लोगों की कहानी।

1. मंकी मैन 'monkey man'

monkey man- jyothi raj, super human
monkey man- jyothi raj
भारत के तमिलनाडु में 1987 में जन्मे ज्योतिराज की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। ज्योति राज 9 साल की उम्र में घरवालों की डांट से नाराज हो घर से भाग गए और नजदीक के पहाड़ से नीचे कूद कर आत्महत्या करने का मन बना बना लिया पहाड की एक ऊंचाई पर रात भर बैठे रहे सुबह होने पर कूदने का प्रयास किया लेकिन हिम्मत जवाब दे गई।
तभी उन्होंने देखा कि वहाँ बहुत से बंदर थे जो पहाड़ की ऊंचाईयो से खेल रहे थे कभी नीचे कभी ऊपर चढ़ते उतरते इन बंदरों को देखते हुए ज्योति राज ने भी वहां से बंदरों की तरह नीचे उतरने का फैसला किया उसने सोचा मरना तो तय है अगर इतनी ऊंचाई से नीचे उतर गया तो मरना कैंसल। वो पहाड़ की चोटी से बंदर की तरह झटपट नीचे उतरने में कामयाब हो गया।



फिर उसने ऊपर चढ़ने की कोशिश की और इस बार भी वह ऊंचाइयों से जीत गया। इस तरह भारत के एक महान क्लाइम्बर का जन्म हो गया। आज ज्योति राज के नाम अनेकों रिकॉर्ड दर्ज हैं वे दुनिया भर के देशों की यात्राये कर चुके हैं अपनी इस कला के माध्यम से वे दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।


2. इलेक्ट्रिक मैन 'Electric man'

electric man- rammohan nayyar, super human
electric man- rammohan nayyar
केरला के कोल्लम के रहने वाले राजमोहन नायर की कहानी भी उन्ही की तरह हैरतअंगेज है वे जब 7 साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया मा के मरने से उनकी दुनिया उजड़ गई क्योंकि वे अपनी माँ से बहुत प्यार करते थे कुछ समय के बाद मा के गम में उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया और रात के समय गाव के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए बिजली के कर्रेंट से आत्महत्या करने के लिए उन्होंने हाई वोल्टेज करेंट को दोनों हाथों से पकड़ लिया और उसके बाद जब उन्हें होश आया तो वे ये जानकर हैरान थे कि वे जिंदा थे।
उन्हें कुछ नही हुआ था इस घटना के बाद वे बिजली से खेलने लगे। धीरे धीरे यह बिजली से उनका यह खेल उनकी कला बन गई और वे दुनिया भर में मशहूर हो गए। दुनिया भर के साइंटिस्ट और डॉक्टरों ने उनपर कई प्रयोग किये हैं उनका नाम 2005 में गिनीज़ बुक में दर्ज हुआ।


3. फ्लेक्सिबल मैन 'flexible man'

flexible man, super human
flexible man

दुनिया के इस सबसे कमाल के आदमी की खासीयत यह है कि ये इतने लचकदार हैं कि कही भी फिट हो जाएं। स्टेन ली बिल्कुल रबर की तरह खुद को समेट लेते हैं एक छोटे बक्से में खुद को फिट कर लेते है उनके इसी कारनामे की वजह से गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें मोस्ट फ्लेक्सिबल आदमी के खिताब से नवाजा है।


4. आइस मैन 'iceman- wim hof'

iceman- wim hof, super human
iceman- wim hof
विम हॉफ वो आदमी हैं जिनके नाम 20 से ज्यादा वर्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं उन्होंन ये सारे रिकॉर्ड ठंड की चरमसीमा में बनाये हैं। 36 वर्षीय विम ने माउंट किलिमंजारो की बर्फीली चोटियों में 2 रिकॉर्ड कायम किये हैं तो माउंट एवरेस्ट पर सबसे कम समय मे चढने का भी वर्ड रिकॉर्ड बनाया है।


ये भी पढ़ें:- World's biggest 4 womanizer king in history | इतिहास के 4 सबसे बड़े व्यभिचारी राजा


5. बेन अंडर वुड 'ben underwood'

ben underwood, super human
ben underwood
बेन जब तीन साल के थे एक दुर्घटना में उनकी आँखों की रोशनी चली गई वे पूरी तरह अंधे हो गए लेकिन अपनी आंखों को खो चुके बेन ने अपने अंदर ऐसी शक्ति विकसित की जिससे वे अपनी आंखों की कमी को पूरा करने में कामयाब हो गए वे अपने आसपास की दुनिया को अपने कानों से समझने लगे ध्वनि तरंगों के माध्यम से वे अपने आसपास की चीजों का सटीक अंदाजा लगा लेते है और किसी भी आंखों वाले इंसान की तरह ही कहीं भी जा सकते है कोई भी काम कर लेते हैं बस फर्क इतना ही है कि वे दुनिया को आंख से नही देखते बल्कि कान से समझते हैं

इन महान लोगों की कहानी से इतना तो तय है कि एक मामूली इंसान भी अपनी लगन हिम्मत और जुनून से सुपर ह्यूमन बन सकता है दुनिया के प्रत्येक इंसान में ऐसी ही कोई न कोई काबलियत जरूर छुपी होती है जो उसे एक सुपर ह्यूमन बना सकती है जरूरत है खुद को पहचानने की।

super human in world: क्या आपको ये जानकारी पसंद आई? अगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें, ऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथ, हमें फॉलो करें @instagram, @facebook, @twitter, @pinterest और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो ⤇ क्लिक करें⤆ और हमारे यूट्यूब चैनल 'Universal हिन्दी Facts' पर जाएँ

Post a Comment

0 Comments