Duniya ke 10 sabse vichitra ped paudhe | दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे।

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे


sabse vichitra ped paudhe, weirdest trees, weirdest planets, Baobab tree, Pine tree poland Crooked Forest Poland, Venus Flytrap plant, Brazil nut tree, Dragon blood tree, Ta from tree of cambodia, Great sikua of California, Utricularia Plant, Pinguicula gigantea, Frances Chapel Tree, universalhindifacts, weirdest trees in the world
weirdest trees in the world

हमारी प्रकृति आश्चर्यों से भरी हुई है हम अपने चारों ओर जो कॉमन चीजें देखते है उनकी हमे आदत सी हो जाती है इसलिए हमारे आसपास की उन सभी घटनाओं में हमें कुछ भी विचित्र नजर नहीं आता लेकिन प्रकृति में ऐसे भी अनगिनत रहस्य मौजूद हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते और जब ऐसी किसी चीज से हमारा सामना होता है तब वो हमें बहुत ही विचित्र लगती हैं।
हम अपने आसपास अनगिनत पेड़ पौधे देखते हैं जो हमे बिल्कुल साधारण से दिखाई देते हैं लेकिन दुनिया में पेड़ पौधों की कुछ ऐसी भी प्रजातियां होती हैं जिन्हें देखकर हमारे होश उड़ सकते हैं। आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखने में किसी अजूबे से काम नहीं।


1. बाओबाब ‘Baobab Tree’

sabse vichitra ped paudhe, weirdest trees, weirdest planets, Baobab tree, Pine tree poland Crooked Forest Poland, Venus Flytrap plant, Brazil nut tree, Dragon blood tree, Ta from tree of cambodia, Great sikua of California, Utricularia Plant, Pinguicula gigantea, Frances Chapel Tree, universalhindifacts, weirdest trees in the world
baobab tree

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में सबसे पहला बाओबाब वृक्ष का नाम आता है। मेडागास्कर अफ्रीका का एक देश है और बाओबाब का यह अजीबोगरीब पेड़ केवल यहीं पाया जाता है। ये बहुत ही मजबूत वृक्ष होता है जो कि लगभग 30 मीटर ऊंचे और लगभग 11 मीटर चौड़ा होता है, आप इसे देखेंगे तो दंग रह जाएंगे।
बाओबाब वृक्ष की सबसे पहली पहचान है इसका उल्टा दिखना। इसको देखने पर लगता है कि मानों पेड़ की जड़े ऊपर और तना नीचे हो इस पेड़ पर साल के 6 माह पत्ते लगे रहते हैं और बाकी छह माह यह पेड़ एक ठूंठ की तरह खड़ा रहता है।


2. पाइन ट्री Pine tree Poland -Crooked Forest Poland’

sabse vichitra ped paudhe, weirdest trees, weirdest planets, Baobab tree, Pine tree poland Crooked Forest Poland, Venus Flytrap plant, Brazil nut tree, Dragon blood tree, Ta from tree of cambodia, Great sikua of California, Utricularia Plant, Pinguicula gigantea, Frances Chapel Tree, universalhindifacts, weirdest trees in the world, pine tree -poland
pine tree -poland

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में दूसरा पाइन ट्री का नाम आता है। पोलैंड में ग्रेफाइनो के जंगल में चीड़ के 400 ऐसे पेड़ हैं जो अपनी अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जंगल को क्रूक्ड फॉरेस्ट कहते हैं। इस फॉरेस्ट में पाइन के वृक्षों को 1930 में लगाया गया था, इस जंगल के सभी पाइन के पेडों की सबसे विचित्र बात यह है कि ये सभी घुमावदार आकृति के हैं ऐसा क्यों है इस बारे में कोई नहीं जानता इसलिए इस जंगल के इन वृक्षों को दुनिया के विचित्र वृक्षों में शामिल किया गया है।


3. वीनस फ्लाईट्रैप ‘Venus Flytrap Plant’

sabse vichitra ped paudhe, weirdest trees, weirdest planets, Baobab tree, Pine tree poland Crooked Forest Poland, venus flytrap plant, Brazil nut tree, Dragon blood tree, Ta from tree of cambodia, Great sikua of California, Utricularia Plant, Pinguicula gigantea, Frances Chapel Tree, universalhindifacts, weirdest trees in the world, pine tree -poland
venus flytrap plant

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में तीसरा वीनस फ्लाईट्रैप का नाम आता है। ये हैरान कर देने वाला पौधा कांटेदार पत्तियां वाला होता है। यह पत्तियां मेंढक, छिपकली और घोंघे जैसे जीवों को अपने अंदर फंसा लेती हैं और जब तक ये जीव गल कर इस पौधे का भोजन नहीं बन जाते तब तक ये पत्तियां नहीं खुलती इसीलिए इसे मांसाहारी पौधा भी कहा जाता है। इसे घर के गार्डन में भूल कर भी मत रखियेगा वर्ना आपकी पालतू बिल्ली को भी ये मांसाहारी पौधा हज़म कर जाएगा।


4. ब्राजील नट्स वृक्ष ‘Brazil nut tree’

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में चौथा ब्राजील नट्स वृक्ष का नाम आता है। ब्राजील नट्स का वृक्ष बहुत ही विशालकाय होता है। कहते हैं कि जब यह वृक्ष पूर्ण विकसित हो जाता है तब यह बहुत ही विशालकाय हो जाता है इस वृक्ष का नट्स बादाम के आकार का होता है।
इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि यह दुनिया का सबसे विशालकाय वृक्ष है जब इस वृक्ष के सहारे हजारों तरह की लताएं ऊपर चढ़ जाती है तो इसे देखना और भी अद्भुत होता है।


5. सोकोट्रा ड्रैगन ट्री Socotra dragon tree

sabse vichitra ped paudhe, weirdest trees, weirdest planets, Baobab tree, Pine tree poland Crooked Forest Poland, venus flytrap plant, Brazil nut tree, dragon blood tree, Ta from tree of cambodia, Great sikua of California, Utricularia Plant, Pinguicula gigantea, Frances Chapel Tree, universalhindifacts, weirdest trees in the world, pine tree -poland
dragon blood tree

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में पांचवा ड्रैगन ब्लड वृक्ष का नाम आता है। सोकोट्रा ड्रैगन वृक्ष को जीवित जीवाश्म इसीलिए माना जाता है, क्योंकि जब इसे काटा जाता है तो इसमें से खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है।
इन पेड़ों की विचित्र बात है इनकी अजीबोगरीब आकृति ऐसा लगता है कि सैंकड़ों पेड़ उगकर एकसाथ बंध गए हो। अफ्रीका के उत्तरी पश्चिमी तट पर कैनरी नाम का एक आयलैंड है और ये पेड़ केवल इसी द्वीप पर ही उगता है, इस वृक्ष को देखने के लिए विश्वभर से लोग आते हैं।






6. ता फ्रोम ट्री ऑफ कंबोडिया ‘Ta from tree of cambodia’

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में छठा ता फ्रोम ट्री का नाम आता है। कंबोडिया के अंगारकोट में स्थित इस वृक्ष को देखने के लिए विश् के कोने-कोने से लोग आते हैं, यहां का 'ता फ्रोम बौद्ध मंदिर' 12वीं शताब्दी में बनाया गया था, हालांकि अब तो यह खंडहर में बदल चुका है।

सैकड़ों साल पुराने मंदिर और इन पेड़ों को विश् धरोहर घोषित कर दिया गया है। यहां के विशालकाय मंदिरों को इन वृक्षों ने ढंक कर रखा है, इनमे से कई विशाल पेड़ों के बारे में कहा जाता है। ये पेड़ इस मंदिर के बनने से भी पहले से यहां मौजूद थे मंदिर और इस विचित्र पेड़ का यह अद्भुत मिलन देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं।


7. ग्रेट सिकुआ ऑफ़ कैलीफोर्निया ‘Great sikua of California’

sabse vichitra ped paudhe, weirdest trees, weirdest planets, Baobab tree, Pine tree poland Crooked Forest Poland, venus flytrap plant, Brazil nut tree, dragon blood tree, Ta from tree of cambodia, Great sikua of California, Utricularia Plant, Pinguicula gigantea, Frances Chapel Tree, universalhindifacts, weirdest trees in the world, pine tree -poland
great sikua of california

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में सातवा ग्रेट सिकुआ का नाम आता है। अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य के सियेरा नेवादा का यह इलाका इन विचित्र पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है।
इस पेड़ का व्यास 12 मीटर तथा कुल ऊंचाई 82 मीटर है भूमि से 54 मीटर की ऊंचाई पर इसका तना 4 मीटर मोटा है और इसकी सबसे लंबी शाखा 2 मीटर मोटी 42 मीटर लम्बी है अमेरिका के सिकुआ राष्ट्रीय पार्क में इस प्रकार के 300 से अधिक पेड़ हैंइनमें से कुछ का नाम अमेरिका के प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम पर रखा गया है।
जनरल शेरमैन इस प्रजाति के पेड़ 90 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं साथ ही ये पेड़ सबसे ज्यादा उम्र तक जीते भी हैं, इस प्रजाति के सबसे मोटे पेड़ की उम्र 4000 वर्ष आंकी गई है भारत में सिकुआ वृक्ष कश्मीर के सारीखाम में सन 1942 में लगाया गया था यह सदाबहार पेड़ 28.8 मीटर लंबा है।


8. यूरिकुलैरिया पौधा ‘Utricularia Plant’

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में आठवा यूरिकुलैरिया पौधे का नाम आता है। यह एक ऐसे हैरान कर देने वाले पौधे की जो विचित्र होने के साथ साथ बहुत ही खतरनाक भी है, इसका नाम है यूरिकुलैरिया।
ये मांसाहारी पौधा दिखने में कोमल और खूबसूरत है लेकिन यह बिजली की रफ्तार से अपने पास आने वाले सभी कीटों को निगल जाता हैं। यह जल मक्खी और मेंढक जैसे जीवो को भी खा जाता है।


9. पिंगिकुला गिगेंटिया ‘Pinguicula gigantea’

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में नौवा पिंगिकुला गिगेंटिया का नाम आता है, यह पौधा भी किसी अजूबे से काम नहीं है। पिंगिकुला नाम का ये पौधा दिखने में बहुत कोमल और हरा भरा लगता है, लेकिन यह कीड़ों को भ्रमित कर उन्हें अपना निवाला बनाता है।
बारिश के बाद इस पौधे पर जो बूंदे पड़ती हैं उससे ये खूबसूरत और रसीले लगते हैं, जिसके स्वाद के लिए कीड़े इसपे आते हैं और ये पौधा उस कीड़े को अपना शिकार बना लेते हैं।




10. चैपल ट्री -फ्रांस ‘France's Chapel Tree’

दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे की लिस्ट में दसवा चैपल ट्री का नाम आता है। फ्रांस का अलोउविले-बैलेफॉसे गांव 'शैने चैपेले' के लिए मशहूर है। इसका मतलब होता है ओक के पेड़ में बना चैपल। इसे चैपल-ओक ऑफ एलोउविले- बेलेफोउस भी कहा जाता है।
बताया जाता है कि यह वृक्ष 1000 हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। ओक के इस पुराने पेड़ की उम्र हमेशा से बहस का विषय रही है। हालांकि 50 फीट ऊंचे इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह 13वीं शताब्दी से लगा हुआ है, उस समय फ्रांस में लुईस नौवें का शासन था यह पेड़ नेपोलियन के शासन में भी कायम रहा जबकि उस दौर में यहां भयंकर लड़ाइयां हुई थी।



प्रकृति में जो कुछ भी है उसका इतिहास अरबों साल पुराना है हम अपने चारों ओर जो कुछ भी देखते हैं उसे बनाने में नेचर को लम्बा वक्त लगा है इसलिए ये सभी पेड़ पौधे और जीव जंतु कुदरत की अनमोल धरोहर हैं जिन्हें संजो कर रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि हम इन जीवो में सबसे ज्यादा बुद्धिमान जीव हैं लेकिन विडम्बना तो यह है कि हम इन्हें संरक्षित रखने के बजाए प्रकृति की इन सबसे कीमती चीजों को अपने फायदे के लिए नष्ट करते जा रहे हैं।

पिछले पचास वर्षों में ही इंसानों ने अपने स्वार्थों के कारण दुनिया के पचास प्रतिशत जंगल खत्म कर दिए इंसानों की इस भयंकर गलती की वजह से जीवों की सैकड़ों प्रजातियां विलुप्त हो गईं और बहुत सी प्रजातियां
आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं ये सब मनुष्यों की महत्वकांशा के कारण हुआ।

कुदरत से ऐसा खिलवाड़ चलता रहा तब वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब इंसान खुद विलुप्ति के कगार पर पहुंच जाएगा और इंसानों की इस प्रजाति को बचाने वाला कोई होगा क्योंकि सृष्टि विकास करती है तो उसे विनाश करना भी आता है।

हमारी इस पोस्ट में हमने आपको दुनिया के 10 सबसे विचित्र पेड़ पौधे के बारे में बताया है, जो आज दुनिया भर में चर्चित भी है। क्या आपको ये जानकारी पसंद आई? अगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें, ऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथ, हमें फॉलो करें और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो ⤇ क्लिक करें⤆ और हमारे यूट्यूब चैनल 'Universal हिन्दी Facts' पर जाएँ

Post a Comment

0 Comments