Top 10 amazing facts in hindi | दुनिया के 10 अजीबोगरीब तथ्य -भाग-2


जैसा की हमने अपनी पिछली पोस्ट में आपको दुनिया और अंतरिक्ष से जुड़े दस ऐसे अद्भुत और नायब तथ्यों के बारे में बताया था वैसे ही आज भी हम Top 10 amazing facts in hindi की इस लिस्ट में ऐसे ही 10 अद्भुत और नायब तथ्य आपको बताएँगे जो शायद ही आप जानते होंगे।

ये पोस्ट हमारी पिछली पोस्ट का भाग २ है तो आपसे इसे भी आनंद के साथ पढ़िए। हमारे सौर मंडल में टोटल 176 चन्द्रमा है लेकिन हमारी पृथ्वी के पास सिर्फ 1 है और बाकी 2 ग्रह ऐसे हैं जिनके पास कोई चन्द्रमा नहीं हैं।

दुनिया में 1 जुडवा बच्चे ऐसे भी हैं जिनके पैदा होने में 87 दिनों का अंतर हैं। दुनिया में एक सबसे शांत कमरा हैं जिसमे जाने के बाद आप अपनी धड़कन भी सुन सकते हैं। ऐसे ही 10 अजीबोगरीब फैक्ट्स के बारे में जानने के लिए पूरी पोस्ट पढ़िए।


01. दुनिया का सबसे बड़ा कद्दू।

biggest pumpkin in the world, biggest pumpkin in the world in Belgium pumpkin
biggest pumpkin in the world
इनको 2019 में सबसे बड़े कद्दू उगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है जिसे एक छोटी क्रेन की मदद से उठाया गया था और इसे तोलने पर इस कद्दू का कुल वज़न आया 1190 KG। अब आप बताइये की इस कद्दू से कितने लोगों का पेट भर सकता है.. सोचिये और कमैंट्स में अपने जवाब लिखिए।



02. दुनिया में सबसे ज़्यादा आइलेंड वाला देश ।

sweden islands
sweden islands
दोस्तों दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनके पास जिनके पास द्वीपों की कमी नही है जैसे की इंडोनेशिया, फिलीपींस, नॉर्वे, स्कॉटलैंड लेकिन वहीं यूरोप का स्वीडेन दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज़्यादा आइलेंड हैं।
क्या आप जानते हैं स्वीडन में आइलेंड की संख्या कितनी हैं ? सोचिए कितनी होगी ? 100, 500 , 1000 , 10000 कितने होंगे ? आपको बता दें की स्वीडन के पास टोटल 221,831 आइलैंड हैं जो दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज़्यादा है और इन लाखों आइलेंड में से सिर्फ 1000 पर ही इन्सानों का बसेरा हैं बाकी अभी तक वीरान पड़े हैं।


03. दुनिया में सबसे बड़े नाम वाला स्थान ।

longest name in the world, NEWZEALAND
longest name in the world
अगर हम हमारे देश के गोआ शहर का नाम इंग्लिश में लिखें (GOA) तो ये तीन अक्षरों में आएगा और अगर हम (INDIA) लिखें  तो ये छह अक्षरों में आएगा जिसे स्कूल का छोटा बच्चा भी आराम से पढ़ सकता है लेकिन मैं आपको न्यूज़ीलैंड देश के एक स्थान का नाम पढ़ने के लिए कहूंगा और मेरी शर्त है कि आप इसे पढ़ ही नहीं पाएंगे।
ये मज़ाक नहीं सच है.. असल में ये नूज़ीलैंड की एक जगह का नाम है जो 85 अक्षरों का है और इसी के साथ ये दुनिया में सबसे बड़े नाम वाला स्थान है।


02. जुड़वा बच्चों के पैदा होने के बीच 87 दिनों का अंतर।

twins born 87 days apart
twins born 87 days apart
एक बार एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और इसमें ताज्जुब की बात तो ये है कि दोनों बच्चों के जन्म के बीच 87 दिनों का अंतर था और ये दुनिया में सभी पैदा हुए जुडवा बच्चों के बीच का सबसे बड़ा अंतर हैं।
डॉक्टरों के हिसाब से मारिया जोन्स ‘Maria jones’ नाम की महिला ने जब पहले बच्चे को जन्म दिया तब वो केवल 26 हफ़्तों की गर्भवती थी।

सफर के दौरान बच्चे की पानी की थैली लीक हो गई और तुरंत अस्पताल ले जाने पर एक बच्ची समय से पहले ही 1 जून 2012 को पैदा हो गई। डॉक्टरों को बच्ची के सेहत की चिंता तो थी मगर सब कुछ ठीक रहा और फिर 87 दिनों बाद 27 अगस्त 2012 को मारिया ने एक और बच्ची को जन्म दिया।
आज इतने साल बाद भी वे दोनों बच्चियां स्वस्थ है और सभी साधारण बच्चों की तरह अपनी ज़िन्दगी जी रही हैं।



05. दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण इलाके अफ्रीका और एशिया में है।

Africa and Asia rural areas
Africa and Asia rural areas
अफ्रीका और एशिया दोनों ऐसे बड़े महाद्वी हैं जिसमे दुनिया की ग्रामीण आबादी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हैं और अगर हम सिर्फ एशिया की बात करें तो इसमें भारत नंबर एक पर आता हैं जहाँ दुनिया में सबसे बड़ी जनसँख्या आज भी ग्रामीण क्षेत्र में आती हैं।
आंकड़ों के हिसाब से लगभग 89 करोड़ 30 लाख लोग शहर के बाहर रहते हैं। और वहीँ चाइना जो आबादी में हमसे कहीं आगे हैं और दुनिया में नंबर एक पर हैं उसमें 57 करोड़ 3 लाख लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। अब ऐसा इसलिए भी है क्यूंकि ज़्यादा बड़ी आबादी को व्यवस्थित करने के लिए ज़्यादा अच्छे Infrastructure की ज़रुरत पड़ती हैं जो हम आज तक नहीं कर पाएं हैं और जिस देश में आबादी कम है वो देश आज तरक्की कर रहे हैं, उदाहरण के लिए यूरोपियन देशों को देखिये जैसे नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड।




06. दुनिया का सबसे शांत कमरा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के पास हैं।

quietest room in the world, MS OFFICE AMERICA
quietest room in the world
दुनिया का सबसे शांत कमरा माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय ये है जो अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में है अब क्योंकि ये दुनिया कि एक बहुत बड़ी कंपनी का एक बहुत ही खास कमरा है इसलिए इसे ऐसा बनाने कि ज़रूरत पड़ी होगी लेकिन वजह चाहे जो भी इस लैब की इस खासियत कि वजह से ही ये वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल हो पाया है।
विशेषज्ञों का दावा है कि जैसे ही कोई कमरे में जाता है तो वहाँ तुरंत एक अजीब और अनोखी सी सनसनी महसूस होती है। अगर आप इस लैब में जाने के बाद अपना सिर एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाते हैं, तो आप उस आवाज़ को भी सुन सकते हैं और तो और आप खुद को सांस लेते हुए भी सुन सकते हैं। कमाल कि बात हैं !...

चलिए आगे बढ़ते हैं Top 10 amazing facts in hindi की इस लिस्ट में अंतरिक्ष से जुडी कुछ तथ्यों के बारे मने भी जानते हैं।

ये भी पढ़ें:- 10 most amazing facts about dubai| दुबई के बारे में 10 सबसे आश्चर्यजनक तथ्य।



07. चाइना में टाइम ट्रेवल कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाने पर पाबंदी है।

Time travel concepts are banned in China
Time travel concepts are banned in China
दोस्तों टाइम ट्रेवल पर तो आपने बहुत सी फ़िल्में देखी होंगी जैसे कि X-MEN: मूवी सीरीज की Days of Future Past और हाल ही में आई अवेंजर्स की END GAME जो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही बहुत पॉपुलर है मगर ये जो टाइम ट्रेवल पर फिल्म बनाने का विचार है वो पूरी दुनिया में ज़रूर है लेकिन चाइना इसे अपने देश में 2011 में बैन कर चूका है
अब उसने ऐसा क्यों किया है इसका हमें ठीक-ठीक तो पता नहीं हैं, लेकिन इस बारे में कुछ विशेषज्ञों ये कारण बताते हैं कि ऐसी फिल्में चीन की साम्यवादी शासन ‘Communist Governance’ के अनुसार ऐतिहासिक तथ्य ‘Historical Facts’ का अनादर करती हैं। अब ये चीज़ हमारी समझ से तो बाहर हैं आपको समझ आये तो कमेंट करके ज़रूर बताना।


08. दुनिया में सबसे ज़्यादा पालतू जानवरों वाला देश।

most pets in this country, pets in new Zealand
pets in new zealand
अगर आपको भी पालतू जानवरों से प्यार हैं तो ये तथ्य जानकार आप खुश हो जाएंगे। न्यूजीलैंड पूरी दुनिया में इकलौता ऐसा देश हैं जहां 68 प्रतिशत घरों में पालतू जानवर है जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे ज़्यादा है। न्यूजीलैंड के लोग जानवरों को परिवार का हिस्सा समझते है और इसी वजह से उन्हें अपने साथ खाना खिलते हैं और अपने साथ बिस्तर पे भी सुलाते हैं, बिलकुल एक छोटे बच्चे की तरह हैं।


09. आज पैदा होने वाले प्रत्येक 30 बच्चों में से 1 जुड़वां है।

today have more twins
today have more twins
आपने अपनी पूरी ज़िन्दगी में एक न एक जुड़वा तो देखा ही होगा और ये होना भी कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में हमें यह देखने को मिला है कि 1915 से 1980 तक जन्म लेने वाले बच्चों में से औसत 2% बच्चे जुड़वां थे। फिर 1995 ये 2% दो से बढ़कर 2.5% हो गया और 2010 आते आते ये 3% से भी ऊपर चला गया। इसका मतलब है कि 1915 से आज लगभग सौ साल बाद पैदा होने वाले प्रत्येक 30 बच्चों में से 1 जुड़वां है।


10. सौर परिवार में 7 ग्रहों के पास 176 चंद्रमा हैं।

solar system have 176 moons
solar system have 176 moons
हमारे पूरे सौर परिवार के 7 ग्रहों के पास कुल मिलाकर 176 चंद्रमा हैं जो हमारे सौर मंडल में ग्रहों का चक्कर लगाते हैं उनमें से कुछ तो बुध ग्रह से भी बड़े हैं और कुछ प्लूटो से भी छोटे हैं। लेकिन हमारे सौर मंडल में बुध और शुक्र केवल ये 2 ग्रह ही ऐसे हैं जिनका कोई चंद्रमा नहीं है। और हमारी प्यारी पृथ्वी के पास सिर्फ एक ही चद्र्मा है, जो हैं हमारे प्यारे चंदा मामा जिनके भरोसे हमारा पूरा मौसम चक्र टिका हुआ है। अगर ये न होते तो शायद ही इस धरती पर हम होते।
________

Top 10 amazing facts in hindi की इस लिस्ट में हमने आपको देश, दुनिया और अंतरिक्ष के बारे आपको वे दस अनोखी और अद्भुत जानकारियाँ दी गई है जो शायद ही आपको कही और से प्राप्त हुई होंगी। हम आपसे उम्मीद करते हैं की आपको ये जानकारियां ज़रूर पसंद आई होगी और अगर आपके मन में इसको लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं आपको उसका जवाब जल्द ही मिल जायेगा। उसके अलावा हमने इस पोस्ट का भाग-1 भी बनाया हैं जिसे आप 'यहाँ क्लिक' करके देख सकते हैं, पसंद आने पर अपने सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करें और हमें फॉलो करें।

Post a Comment

0 Comments