अफ़्रीकी बुश हाथी के बारे में 15 रोचक तथ्य | Facts about African bush elephant

african_bush_elephant_full_story_history_universalhindifacts-min


अफ़्रीकी बुश हाथी की प्रजाति (african bush elephant): आज से कई सौ साल पहले हमारी धरती पर हाथियों कि बहुत ही प्रजातियाँ रहती थी, कुछ जानकारों के अनुसार हाथियों की प्रजातियों की संख्या लगभग ग्यारह थी परंतु आज बस तीन ही प्रजातियां बची हैं, और इन बची हुई प्रजातियों के नाम है: 1) अफ्रीकी झाड़ी हाथी, 2) अफ्रीकी वन हाथी और 3) एशियाई हाथी।

हालांकि हमने हाथियों की प्रजातियां, हाथियों का इतिहास के बारे में बहुत सी जानकारियाँ पहले से ही दी हुई है जिसे आप पढ़ सकते हैं मगर आज हम आपको हाथी की एक प्रजाति अफ़्रीकी बुश हाथी के बारे में रोचक तथ्य बताने जा रहें हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अफ़्रीकी बुश हाथी के बारे में जान पाएंगे।


अफ़्रीकी बुश हाथी  की प्रजाति के बारे में रोचक तथ्य
(facts about african bush elephant)


1. अफ्रीकी झाड़ी हाथी के दांत कि लम्बाई भी सबसे ज़्यादा होती है।

2. अफ्रीकी झाड़ी हाथी सहारा मरुस्थल के दक्षिण इलाकों में पाए जाते हैं।

3. अफ्रीकन हाथी में सभी स्तनधारी जीवो के मुकाबले सूंघने की शक्ति सबसे अधिक होती है।

4. अफ्रीकी झाड़ी हाथी (अफ्रीकी मरुस्थलीय हाथी) का वज़न लगभग 6300 किलोग्राम होता है।

5. अफ़्रीकी वन हाथियों की सबसे बड़ी जनसंख्या अफ्रीका के गैबॉन में रहती है।

6. एक वयस्क अफ्रीकी हाथी के दिल का वज़न एक नवजात शिशु के बजन जितना होता है।

7. अफ़्रीकी मारिस्थलीय हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशालकाय स्तनपायी प्राणी है।

8. अफ्रीकी झाड़ी हाथी सहारा मरुस्थल के दक्षिण इलाकों में पाए जाते हैं जो अकार और वज़न में सबसे बड़े होते हैं।

9. एक सबसे बड़े अफ्रीकी हाथी के दांत ली लम्बाई 3.51 मीटर (11.5 फीट) थी और उसका वजन 117 किलोग्राम था।

10. एक वयस्क मरुस्थलीय हाथी (सबसे बड़ा हाथी) एक दिन में लगभग 180 किलोग्राम तक खाना खा सकता हैं।

⇃ यह भी पढ़ें -also read ⇂


african_bush_elephant_full_story_history_in_forest_universalhindifacts-min

11. हाथी पश्चिमी अफ्रीका, कांगो बेसिन के नम जंगलों के मूलनिवासी हैं और अफ़्रीकी वन हाथियों की सबसे बड़ी जनसंख्या अफ्रीका के गैबॉन में पायी जाती है।

12. अफ्रीकी वन हाथी मध्य और पश्चिम के उष्णकटिबंधीय (Tropical areas) इलाकों में ज़्यादातर पानी से भरो तालाबों, बहती नदियों के इर्द-गिर्द ही रहता है।

13. अफ्रीकी देशों के कुछ किसान हाथियों से अपने खेत की रक्षा के लिए खेत के किनारों पर मधुमक्खियाँ पालते हैं, क्यूंकि हांथी मधुमक्खियों से बहुत डरते हैं।

14. अफ्रीकी बुश हाथी खानाबदोश जानवर कहलाते हैं क्यूंकी वे भोजन की तलाश में लगातार आगे बढ़ते रहते हैं और कभी न रुकने वाले झुंड की तरह हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं।

15. अफ्रीकी बुश हाथी मुख्य रूप से मध्य और दक्षिणी अफ्रीका में घुमंतू जानवरों की गिनती में आते है जो अफ्रीकी घास के मैदानों में भोजन करने और घूमते रहने के लिए मशहूर हैं और साथ ही यह वाटरहोल की खोज भी करते हैं ताकि इनके बड़े झुंड की प्यास जल्दी बुझ सके।


हमारी इस पोस्ट में हमने आपको अफ़्रीकी बुश हाथी की प्रजाति के बारे में रोचक तथ्य (Facts about African bush elephant) क्या आपको ये जानकारी पसंद आई? अगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें, ऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथ, हमें फॉलो करें @instagram, @facebook, @twitter, @pinterest और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो ⤇ क्लिक करें⤆ और हमारे यूट्यूब चैनल 'Universal हिन्दी Facts' पर जाएँ

Post a Comment

0 Comments