अफ़्रीकी बुश हाथी के बारे में जानकारी। || African Bush Elephant

अफ़्रीकी बुश हाथी

अफ्रीकी बुश हाथी african bush elephant जो की हाथियों की एक प्रजाति है और इस प्रजाति का इतिहास भी बहुत हैरतअंगेज़ है आज हम आपको अफ्रीकी हाथी के बारे में वो तमाम जानकारी देने जा रहे है जो आपके लिए जानना ज़रूरी है।


हाथियों का इतिहास।

किसी समय दुनिया में हाथियों की कुल ग्यारह प्रजातियां हुआ करती थी लेकिन आज कुल तीन प्रजातियां ही बची हैं। वुली मैमथ (woolly mammoth) हाथियों की वो आखरी प्रजाति का हिस्सा थी जो आज से ठीक दस हज़ार साल पहले विलुप्त हो चुकी है जिसके विलुप्त होने के बाद बाकी बची 3 प्रजातियों ने अपना अस्तित्व बचाये रखा और आज धरती पर जी रहे है।


-आज धरती पर हथियों की कुल 3 प्रजातियाँ ही बची है।

  1. अफ्रीकी झाड़ी हाथी – (African bush elephant)
  2. अफ्रीकी वन हाथी – (African forest elephant)
  3. एशियाई हाथी – (Asian elephant)

 

हाथी आज सबसे ज़्यादा अफ्रिका और एशिया के जंगलों में पाए जाते हैं। हाथियों के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की बहुत सी जानकारियाँ हमने पहले ही अपनी एक पोस्ट मे बताई है।

<Elephant information in hindi | हाथी की प्रजाति और हाथियों का इतिहास।>

इसे पढ़ने के बाद आप उसे ज़रूर पढ़े ताकि आपको हाथी के बारे में सारी जानकारी मिल सके।


हाथी की प्रजाति।

हाथियों के परमाणु डीएनए के परिक्षण से पता चलता है कि अफ़्रीकी हाथियों की दोनों प्रजातियां विशेष रूप से लगभग 19 लाख साल पहले से धरती के निवासी है।

धरती पर जीवित हाथियों के सबसे करीबी रिश्तेदार आज भी धरती पर मौजूद हैं जिनके नाम ‘Manatees’ मैनेटेस और डगॉन्ग ‘Dugong’ है, यह दोनों ही एक मध्यम आकार के समुद्री जीव हैं जो समंदर की गहराइयों में आज भी जीवित हैं। हाथी धरती के उन जीवों में से है जो अपना सारा दिन बस भोजन करने में ही बिताते हैं और एक दिन में लगभग 180 किलोग्राम तक खाना खा सकते हैं।

 

 

अफ्रीकी झाड़ी हाथी -African bush elephant

अफ़्रीकी बुश हाथी

अफ्रीकी झाड़ी हाथी हथियों की पूरी प्रजाति में अकार और वज़न में सबसे बड़े होते हैं और इनका वज़न लगभग 6300 किलोग्राम होता है।

यह प्रजाति मुख्य रूप से सहारा मरुस्थल के दक्षिण इलाकों में पाए जाते हैं। अफ्रीकी झाड़ी हाथियों को भीषण गर्मी का सामना करता पड़ता है और इससे थोड़ी रहत पाने के लिए उनके बड़े-बड़े कान और झुर्रीदार चमड़ी उनका साथ देते हैं। अपने कानों का इस्तेमाल वो पंखे की तरह करते हैं और इसी वजह से उनके कान ज़्यादा बड़े होते हैं।

अफ्रीकी झाड़ी हाथी की मोटी और झुर्रीदार चमड़ी भी इनके बड़े काम आती है गीली मिट्टी (कीचड़) में नहाने के बाद इनकी मोटी चमड़ी की दरारों में पानी के कण्ड और गीली मिटटी चिपक जाती है जो कुछ समय तक इनके शरीर में पर्याप्त नमी बनाये रखती है और इनको भीषण धुप और गर्मी से बचाती है।

अफ्रीकी झाड़ी हाथी झुंड के एक वयस्क हाथी एक दिन में 180 किलोग्राम तक भोजन कर सकते हैं जिसमें हरे पेड़-पौथों, घासों के साथ-साथ सूखें पत्ते और पेड़ की छाल भी शामिल होते हैं (पेड़ की छाल खाने से इन्हे भरी मात्रा में कैल्शियम मिलता है) और हर रोज़ 180 से 230 लीटर तक पानी पीते हैं

अफ्रीकी झाड़ी हाथी के दांत कि लम्बाई भी सबसे ज़्यादा होती है। एक अफ्रीकी झाड़ी हाथी के दांत ली लम्बाई 3.51 मीटर (11.5 फीट) थी और उसका वजन 117 किलोग्राम था।

और अधिक जानने के लिए <क्लिक करे।>


Elephant information in hindi | हिंदी में जानें हाथियों की प्रजातियां, हाथियों का इतिहास। 

जानवरों से जुड़े 111 रोचक तथ्य | 111 interesting facts about animals

मानव शरीर से जुड़े 101 अद्भुत तथ्य | 101 amazing facts about human body in hindi


हाथी की बुद्धिमत्ता।

अफ़्रीकी बुश हाथी


हाथियों की बुद्धि का स्तर डॉल्फिन, बन्दर और किसी हद तक इंसानों की ही तरह होता है। हाथी किसी दर्पण में बिना किसी शंका के अपना प्रतिबिम्भ पहचान सकते हैं, उनकी मेमोरी पावर बहुत ही तेज़ होती है- वे कभी भी कुछ भूलते नहीं है। हाथी दिमाग से तेज़ ही नहीं बल्कि दिल से बहुत ही दयालु और भावुक भी होते हैं और सभी जानवरों के मुकाबले ये ज़्यादा खुश रहने वाली जीव होते हैं। हाथी बच्चों की तरह खेलते हैं, शरारत करते हैं, लड़ाई करते हैं और प्रेम करते हैं।

हाथियों में भी पारिवारिक प्रेम और एकता बनाये रखने की समझ होती है, हाथियों का पूरा झुण्ड हमेशा एक दुसरे के साथ रहता हैं और परिवार के सभी सदस्य मिलकर बछड़ों की देखभाल भी करते है।

पूरे झुण्ड में सबसे बड़ी उम्र की मादा को उच्च दर्जा प्राप्त होता है जिस तरह हम इंसानों में परिवार का मुखिया हुआ करता हैं। झुण्ड की मुखिया ही पूरे झुण्ड को निर्देश देती है, खाना खाने, पानी पीने और आराम करने के लिए जगहों का चयन भी वही करती हैं।

गर्मी के मौसम में ये अपने बड़े कानों को फड़फड़ाते हैं जिससे हवा की धाराएं बनती हैं और शरीर की गर्मी को नियंत्रित करते हैं।

अपने भरी वज़न और बड़े अकार भी वजह से हाथी अनजाने में ही वातावरण को संतुलित करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

 

हालांकि अफ्रीकी झाड़ी हाथी को एशिया हाथी के मुक़ाबले आज भी पालतू जानवरों की तरह इस्तेमाल में नही लाया जा सका है। लेकिन समय का फेर बादल कब हो जाए किसे पता है। फिलहाल तो अफ्रीकी झाड़ी हाथी का भरण पोषण प्रकृति पूर्ण रूप से करने में सक्षम है मगर क्या पाता भविष्य के काले बादल इन्हे भी एक दिन इतिहास बना देंगे।

 

निष्कर्ष

आज हमने आपको अफ्रीकी झाड़ी हाथी के बारे में कुछ खास बातें आपको बताई है। उनका इतिहास उनका वर्तमान और उनकी अधिक जानकारी हम पहले भी आपको दे चुके है। अगर आप इससे ज़्यादा जानना चाहते हैं तो लिंक <LINK> पर क्लिक करें और हथियों के पूरे इतिहास और उनके वर्तमान के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करें।

 


हमारी इस पोस्ट में हमने आपको अफ़्रीकी बुश हाथी के बारे में बताया है क्या आपको ये जानकारी पसंद आईअगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करेंऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथहमें फॉलो करें @instagram, @facebook, @twitter, @pinterest और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो  क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल 'Universal हिन्दी Facts' पर जाएँ।

Post a Comment

0 Comments