मूँगफली ‘mungfali’ के बारे में कुछ खास बातें। || Mungfali in English || mungfali khane ke 10 fayde

mungfali


मूँगफली एक ऐसा खाद्य पढ़ार्थ है जिसे आपने एक न एक बार तो खाया ही होगा। आपके अंदर भी इसके बारे में जानने की इच्छा ज़रूर होती होगी कि आखिर mungfali khane ke fayde क्या है? mungfali in English का क्या अर्थ है? और इनहि के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 


मूँगफली ‘Mungfali’ का स्वाद हमे अखरोट, काजू, पिस्ता, बादाम जैसा लगे मगर यह उनसे कहीं ज़्यादा सस्ता है। कई बार मूंगफली को सस्ता काजू भी कहा जाता है क्यूंकि यह काजू की तरह सफेद भी होता है और इसका स्वाद लगभग काजू की तरह ही होता है ऊपर से यह काजू से कई गुना सस्ता भी होता है।

यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ भी है जिसमे भर-भर पोषक होते हैं। आज हम मूँगफली के बारे में कुछ खास बातें जानेंगे।

 

Mungfali in English –मूँगफली को अँग्रेजी में क्या कहते हैं?

मूँगफली ‘Mungfali’ को अँग्रेजी भाषा में ‘peanut’ कहते है और उसके साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन में मूँगफली को ग्राउंडनट, गूबर, पिंडर के मंकी नट नामों से भी जाना जाता है।

यह उष्णकटिबन्धीय पौधा है जो भुरभुरी मिट्टी में जमता हैभारत में मूँगफली की फसल की बुवाई साधारण तौर पर जून-जुलाई महीने में करी जाती हैं।

 


मूंगफली का इतिहास और खेती।

mungfali, mungfali ke fayde, mungfali in english, mungfali khane ke fayde,

1930 के समकाल के पूर्व मूंगफली जंगली थी फिर मानव उपभोग बढ्ने के बाद यह मुख्य धारा से जुड़ी फिर उसके बाद यूरोपीय व्यापारियों ने मूंगफली को दुनिया भर में फैलाया उसी वजह से यह एशिया पहुंची और आज एशिया में यह कृषि की मुख्य धारा से जुड़ गई है।

दुनिया भर में मूंगलियों की सबसे ज़्यादा पैदावार चीन में होती है और उसके बाद दूसरे नंबर पर भारत का नंबर होता है।

जब मूंगफली के पौधे की फलियाँ विकसित हो रही होती है तो मूंगफली के पौधे में फूल पैदा उगने लगते हैं। फसल से उपज की बढ़ोतरी के लिए फसल का समय बहुत महत्वपूर्ण है क्यूंकी अगर जल्दबाज़ी करी या समय से पहले फसल काटी गई तो भी फलियाँ खराब हो जाएगी और अगर समय से बाद फसल काटी तो मूँगफलियाँ डंठल से टूटकर मिट्टी में ही रह जाएगी।

 


मूँगफली का तेल और पोषक तत्त्व।

मूँगफली से भी तिल, सारसो, सोया की ही तरह तेल निकाला जाता है इसलिए यह तिलहन फसलों में से एक है। मूँगफली को पोषक तत्त्वों की खान भी कहा जाता है क्यूंकि यह कई मामलों में दूध, दही, मास, मछ्ली और अंडों से भी आगे है और उनसे बहुत ही सस्ता और आसानी से मिल जाने वाला खाद्य पदार्थ भी है।

 

mungfali, mungfali ke fayde, mungfali in english, mungfali khane ke fayde,

1. मूंगफली में कार्बोहाड्रेड 10.2%. होता है।

2. मूंगफली में तेल की मात्रा 45-55% होती है।

3. मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है।

4. 100 ग्राम कच्ची मूँगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है।

5. मूँगफली पाचन शक्ति बढ़ाने और उसे स्वस्थ रखने में भी कारगर है।

6. 250 ग्राम मूँगफली के मक्खन से 300 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध या 15 अंडों के बराबर ऊर्जा की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है।

7. 250 ग्राम भूनी मूँगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं, वो 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं हो सकता है।


 

मूँगफली का पोषण मूल्य प्रति 100 ग्राम

Water 6.5 g
Energy 567 kcal
Protein 25.8 g
Fat 49.24 g
Carbohydrate 16.13 g
Fiber 8.5 g
Sugars 4.72 g


Minerals Quantity
Calcium 92 mg
Iron 4.58 mg
Magnesium 168 mg
Phosphorus 376 mg
Potassium 705 mg
Sodium 18 mg
Zinc 3.27 mg


Vitamins Quantity
Vitamin B1 0.64 mg
Vitamin B2 0.135 g
Vitamin B3 12.066 g
Vitamin B6 0.348 mg
Vitamin E 8.33 mg
Folate 240 µg


Top 10 Immune system booster foods and vegetables | प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले 10 फल और सब्जियां


mungfali khane ke fayde -मूँगफली खाने के 10 फायेदे।

1. मूंगफली प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है और इसमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड हमारे शरीर की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है।

2. मूंगफली में भारी मात्रा में मौजूद पॉली-फेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट्स और कॉमेरिक एसिड में पेट के कैंसर की संभावना को कम करने के गुण होते हैं।

3. मूंगफली महिलाओं के लिए भी खास है, महिलाएं प्रेगनेंसी के पहले और प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में खाना शुरू कर देने से बच्चे में हो सकने वाले गंभीर न्यूरल ट्यूब डीफेक्ट 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

4. मूंगफली में होने वाले मैग्नीसियम के कारण कैल्सियम, फेट्स और कार्बोहाइड्रेड्स शरीर में घुल जाते हैं और रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

5. मूंगफली के आश्चर्यजनक गुणों में क्रोनिक त्वचा संबंधी बीमारियां जैसे एग्जीमा और सोराइसिस का भी इलाज करने की क्षमता है। इसमें पाए जाने वाले फेटी एसिड सूजन और त्वचा में होने वाला लालपन भी कम हो जाता है।


mungfali, mungfali ke fayde, mungfali in english, mungfali khane ke fayde,


6. मूंगफली में पाए जाने वाला प्रोटीन शरीर में नए सेलो का निर्माण करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन E, ज़िक और मैग्निशियम त्वचा को ताजगी और चमक देने के साथ-साथ बैक्टरिया से भी त्वचा को बचाते हैं।

7. मूंगफली में पाया जाने वाला मोनो-अनसचुरेटेड फैटी एसिड खासतौर पर ऑलइक एसिड होता है जिससे दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में से बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करती है और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाती है।

8. मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं जो मूंगफली को उबालने पर और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसमें मौजूद बॉयोचानिन - A दो - गुना और जेनिस्टइन चार गुना बढ़ जाता है जिससे आपके शरीर में भीतरी साफ सफाई सुचारु और नियमित रूप से होती रहती है।

9. मूंगफली में बादाम की ही तरह विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसमें मौजूद गुणों से हमारी त्वचा बेहतरीन और बार घने, मजबूत बनते हैं।

10. मूंगफली में पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, केल्सियम, आयरन, सेलेनियम और ज़िंक जैसे अतिआवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि शरीर में होने वाले विभिन्न तरह के फंक्शंस के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इसमें एक खास गुण यह होता है कि ऐसी महिलाएं जो मूंगफली को एक हफ्ते में कम से कम दो बार खाती हैं, उनके वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।

 

मूँगफली के अनेक फायदे होते हैं जिनमे से कुछ के बारे में हमने आज आपको बताया है। बहुत से हैल्थ स्पेशलिस्ट भी मूँगफली खाने की सलाह देते हैं और यह वाकई में हमारे शरीर के लिए बहुत ही लागदायक होता है। तो अगर आप इन सभी बताओं से अनजान थे और आभि तक आपने मूँगफली खाने के फैयदों को नज़रअंदाज़ किया है तो आज से ही नियमित रूप से मूँगफली का सेवन करना शुरू करें।


Fevikwik क्या है? Fevikwik Gel खुद के ट्यूब से क्यों नहीं चिपकता हैं?

Elephant information in hindi | हिंदी में जानें हाथियों की प्रजातियां, हाथियों का इतिहास।

Chittorgarh fort history in hindi | चित्तौड़गढ़ का किला: भारत का सबसे विशाल किला।



निष्कर्ष

आज हमें आपको मूँगफली के बारे में बहुत सी जानकारियाँ दी है जिसमें हमें आपको बताया की mungfali in English क्या है, mungfali khane ke fayde क्या-क्या है, मूँगफली खाने के 10 फायेदे और भी बहुत कुछ बातें हमने आपको मूँगफली के बारे में बताई है। हमने यह सभी जानकारियाँ इंटरनेट के मध्यान से खोजी है। इंटरनेट पर हमें बहुत से हैल्थ एक्सपर्ट मूँगफली के अनेक फायदे बताते पाये गए हैं और हमने उन्हीं के रेफ़्रेंन्सेस का इस्तेमाल करके उन सभी जानकारियों को अपनी भाषा में आपके सामने पेश किया है।



हमारी इस पोस्ट में हमने आपको मूँगफली ‘mungfali’ के बारे में कुछ खास बातें। || Mungfali in English || mungfali khane ke 10 fayde के बारे में बताया है क्या आपको ये जानकारी पसंद आईअगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करेंऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथहमें फॉलो करें @instagram, @facebook, @twitter, @pinterest और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो  क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल 'Universal हिन्दी Facts' पर जाएँ।

Post a Comment

0 Comments