पेड़ से गिरते नारियल आपके लिए जानलेवा क्यूँ है? -Falling Coconut

अगर मैं आपसे कहूँ कि एक नारियल हम इन्सानों के लिए एक शार्क मछ्ली से ज़्यादा खतरनाक है तो क्या आप यकीन करेंगे? चलिये मै आपको इसके पीछे कि सच्चाई बताता हूँ जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Death by Falling Coconut


पेड़ से गिरता नारियल खतरनाक है या नहीं?

दोस्तों अक्सर किसी भी पेड़ के फल हवा के तेज़ झोंकों के कारण या फिर पूरी तरह से पकने के बाद खुद ब खुद पेड़ से टूट कर गिर जाते हैं जिससे अक्सर पेड़ के नीचे खड़े इंसान, जानवर या किसी अन्य जीव को कोई खास नुकसान नहीं होता पर नारियल के साथ ऐसा नहीं होता।

अगर आप एक नारियल के पेड़ के नीचे खड़ें हैं और अचानक एक नारियल टूट कर आपके ऊपर गिर जाएँ तो इससे आपके सर में बहुत ही गहरा घाव हो सकता और और तुरंत आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

 


पेड़ से गिरते नारियल से कितनी मौत होती है?

एक सर्वे के अनुसार हर साल दुनियाभर में हर साल 150 से ज़्यादा लोगो कि मृत्यु उनके सिर पे नारियल गिरने से होती है और वहीं शार्क मछलियों के हमले से होने वाली मौतें हर साल में सिर्फ 4 या 5 हैं। अब आप खुद सोच सकते हैं कि शार्क मछ्ली ज़्यादा खतरनाक है या फिर एक गिरता हुआ नारियल।

 


पेड़ से गिरते नारियल से सुरक्षा के क्या हैं इंतजाम?

इसके खतरे को देखते हुए सन्न 2002 में ऑस्ट्रेलिया देश में कई जगह पर नारियल के पेड़ों को समंदर के किनारों से उखाड़ दिया गया। यहाँ तक कि एक न्यूज़ वैबसाइट ने नारियल को The Killer Fruit का भी नाम दे दिया। दुनिया में कई जगह पर समंदर के किनारे बीच पर नारियल के पेड़ों पर ऐसा नोटिस बोड लगाया गया है जिसपर साफ-साफ यह चेतावनी लिखी होती है कि आप इन नारियल के पेड़ों से दूर रहें।



Death by Falling Coconut


पेड़ से गिरते नारियल से बचने की हमारी सलाह।

दोस्तों आप पेड़ से गिरते नारियल को नीचे गिरने से तो नहीं रोक सकते पर उसे खुद के सिर पर गिरने से तो बचा ही सकते हैं, इसलिए अब से आप ऐसी किसी जगह पर जाएँ जहां आस पास नारियल के पेड़ लगे हुए हैं या फिर आपके घर के आस पास ही नारियल का पेड़ है तो उससे खुद को सुरक्शित रखने के जीतने संभव प्रयास हो सके उन्हे जल्द से जल्द कर लें, और दूसरों को भी इसकी सलाह दें।



हमारी इस पोस्ट में हमने आपको पेड़ से गिरते नारियल आपके लिए जानलेवा क्यूँ है? के बारे में बताया है। क्या आपको ये जानकारी पसंद आईअगर हाँ तो आप से अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करेंऐसी ही जानकारियां हमेशा प्राप्त करने के लिए CLICK HERE!!! जुड़े रहें हमारे साथहमें फॉलो करें @instagram, @facebook और अगर आप हमारी विडियो हिन्दी में देखना चाहते हैं तो  क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल  'Universal हिन्दी Facts'  पर जाएँ।

Post a Comment

0 Comments